ज्ञान भंडार

आपके हाथों की ये लकीरे दर्शाती है की आपके जीवन में विदेश यात्रा है की नहीं

हर व्यक्ति के मन में घूमने की चाह तो होती ही हैं और अधिकाँश लोग चाहते है कि वे अपने जीवन में कभी ना कभी तो विदेश यात्रा पर जाए। ऐसे में व्यक्ति सोचता है कि जिसके पास पैसा हैं वही विदेश यात्रा पर जा सकता हैं लेकिन किस्मत कब अपना खेल दिखा दे कोई बता नहीं सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी विदेश यात्रा की जानकारी हाथों की लकीरों में छिपी होती हैं। जी हाँ, हस्तरेखा ज्ञान की मदद से यह पता लगाया जा सकता हैं कि आपके जीवन में विदेश यात्रा है या नहीं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं और शुक्र पर्वत के विपरीत में हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है। अगर कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर चंद्र पर्वत की ओर जाए तो विदेश यात्रा का शुभ योग बनता है। ये रेखा जितनी गहरी होती है विदेश यात्रा करने की संभावना उतनी ज्यादा होती है।

– अगर सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले भाग जिसे बुध पर्वत कहते हैं वहां से कोई रेखा निकलकर पास वाली दूसरी उंगली जिसे अनामिका कहते हैं उसके नीचे सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कई बार विदेश यात्रा का सुख मिलता है।

– अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना होता है तो उसके भाग्य में विदेश यात्रा का योग बनता है।

– जिस किसी का चंद्र पर्वत उभरा हुआ होता है उसे विदेश यात्रा का सुख प्राप्त होता है।

– हथेली पर लकीरों के अलावा तिलों से भी जाना जा सकता है कि विदेश यात्रा का सुख मिलेगा या नहीं। दोनों भौंहों के बीच है अगर कोई तिल हो तो व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है। इसके अलावा नाक पर तिल, पैर के तलवे पर तिल, और अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति विदेश जाता है।

Related Articles

Back to top button