स्पोर्ट्स

आयरलैंड की हार से भारत को फायदा, क्वार्टरफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन हॉकी महिला टीम टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। ग्रेट ब्रिटेन के हाथों आयरलैंड को मिली हार का फायदा इंडियन टीम को मिला और टीम ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम पांच मैचों में दो जीत के साथ पूल ए में चौथे स्थान पर रही।

भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका टीम को आखिरी ग्रुप मैच में 4-3 से हराकर ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को कायम रखी थी। इस जीत के बाद भारत की नजर आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के मुकाबले पर थी। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड का हारना जरूरी था। ब्रिटेन की टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में शनिवार का दिन भारतीय महिलाओं के नाम रहा। एक तरफ कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो में इतिहास रचते हुए फाइनल्स में जगह बनाई, तो वहीं दूसरी और भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women hockey team) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-3 से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में वंदना कटारिया ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button