मेरठ जिला करागार पहुंचे जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी, कैदियों से की बातचीत
मेरठ जिला कारागार में कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी की।
Meerut News: जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय एवं जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने मेरठ जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। मेरठ जिला कारागार में जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने महिला बैरक, पुरूष बैरक, बेकरी इकाई, प्रशिक्षण केन्द्र एवं कार्यशाला आदि का निरीक्षण किया।
पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी की
उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी की। जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी, पैरवी हेतु वकील, स्वास्थ्य आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की।
संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर सीएमओ डा0 राम प्रसाद, एसपी देहात अभिजीत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रियंका रानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



