अपराधउत्तर प्रदेश

आरोपी ने गुस्से में लड़की के साथ की ऐसी हैवानियत, रेप में असफल

lana-del-rey-rape-scene-300x178फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की शाम रेप करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने दलित किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। किशोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

रेप न कर पाया तो किशोरी के साथ मार पीट की 

थानाध्यक्ष थरियांव अरविंद सिंह गौतम ने बताया, “शुक्रवार की शाम पंद्रह साल की दलित किशोरी अपने घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत-खलिहान में थे। उसी गांव के युवक पूरन उर्फ सूरज किशोरी के घर जबरन घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, असफल रहने पर किशोरी के साथ मार पीट किया।”

उन्होंने बताया कि किशोरी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रेप की कोशिश, जान से मारने के प्रयास के अलावा एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button