ब्रेकिंगलखनऊ

आवश्यक वस्तु आपूर्ति का पोस्टर लगाकर बेच रहे थे मीट, सात गिरफ्तार

लखनऊ : राजधानी में लॉकडाउन में लोडर पर आवश्यक वस्तु आपूर्ति का पोस्टर लगाकर अवैध तरीके से मुर्गे का मीट बेचा जा रहा था। जानकारी होने पर इंदिरानगर पुलिस ने छापा मारा और फैक्टरी से छह क्विंटल मीट व दो लोडर पकड़े। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक, इंदिरानगर थाने की टीम सोमवार सुबह छह बजे खुर्रमनगर चौराहे पर गश्त कर रही थी। इस बीच निकले लोडर को पुलिस ने रोका।

जांच में लोडर के अंदर मुर्गे का मीट था। पुलिस ने चालक मो. अकील व साथी मो. अस्जद गाजी को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बीपीएफ ट्रेडर्स खुर्रमनगर में छापा मारा, जहां भी एक लोडर में मुर्गे का मीट बरामद हुआ। दोनों लोडर में छह क्विंटल मीट मिला। पुलिस ने तत्काल बीपीएफ ट्रेडर्स के मुख्यालय को सील कर दिया।

Related Articles

Back to top button