राष्ट्रीयलखनऊ

इंजीनियर पति पर लगाया संगीन आरोप

crime_1लखनऊ। एक विवाहिता ने इंजीनियर पति पर संगीन आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ आप्रकृति दुष्कर्म किया, विरोध पर पिटाई करता था। साथ ही उसके परिजन भी घर में बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटते थे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने बकरीद पर दूसरी शादी करने की धमकी दी है। जिसके बाद वह दुबई चला गया है। मंगलवार केा पीड़िता एसएसपी कार्यालय में पहुंची और शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। नक्खास में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि ठाकुरगंज निवासी जफर अब्बास से 28 मार्च 2012 को उसका निकाह हुआ था। जफर दुबई मेें एक कम्पनी में इंजीनियर है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से पति व ससुराल के अन्य लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि शादी के दौरान जफर ने बताया था कि व तीन माह बाद पासपोर्ट बनावाकर उसको भी साथ में दुबई ले जायेगा। लेकिन शादी के 26 दिन बाद ही दुबई चला गया। जफर के जाने के बाद उसके ससुराल वलों के द्वारा उसे मारा-पीटा जाता था, साथ ही कमरें में बंद कर दिया जाता था। तभी उसके ससुरला वालों ने तबियत खराब होने की बात कहकर पीड़िता को विभिन्न प्रकार की दवाईंया खिला दी और पैथोलॉजी में कोई टेस्ट करा दिया, जिसके कारण वह बिमार हो गयी। बिमारी के हालत में पीड़िता को उसके मायके भेज दिया। दुबई से जफर एक वर्ष बाद लौटा और पत्नी के पास पहुंचा। आरोप है कि वह बहला फुसलाकर उसे ससुराल में अलग रहने का झांसा देकर घर ले आया। जहां उसने आप्रकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई करता रहा। तीन महीने बाद जफर दुबारा पत्नी को छोड़ दुबई चला गया। जहां से उसने सोसल मीडिया पर पीड़िता से बताया कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। विरोध पर उसने पीड़िता व उसके परिजनों को धमकी दी है।

Related Articles

Back to top button