राष्ट्रीय

इंफाल के बाजार में हुआ आईईडी धमाका, चार पुलिसकर्मी हुए घायल

मणिुपर की राजधानी इंफाल में मंगलवार सुबह हुए एक आईईडी धमाके में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है। धमाके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 9:15 बजे इंफाल के थंगल बाजार में स्थित शनि मंदिर के पास यह धमाका हुआ। यह इलाका इंफाल का हाई सिक्‍युरिटी इलाका माना जाता है। धमाके के फौरन बाद घायलों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, किसी आतंकवादी गुट ने इस धमाके की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि शनिवार को भी तेलीपाटी इलाके में एक धमाका हुआ था। इस विस्‍फोट में तीन बीएसएफ जवान घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button