ज्ञान भंडार

“इंस्टांट आर्टिकल्स” अब फेसबुक मैसेंजर पर बिना ब्राउजर फटाफट पढ़ सकते हैं

l_fb-1470776981 (1)फेसबुक द्वारा चालू किया गया इंस्टांट आर्टिकल्स फास्ट आैर इंटरेक्टिव तरीके से पढ़ने का सबसे सटीक माध्यम है। ये मोबाइल एप पर फोटो आैर वीडियो लोड करने वाली तकनीक पर ही काम करता है। 

धीमी गति से लोड होने वाले वेब आर्टिकल्स की तुलना में इंस्टांट आर्टिकल्स दस गुना तेजी से लोड होते हैं। इसमें टिल्ट टू पैन फोटोज, आॅटो प्ले वीडियो, इंटरेक्टिव मैप्स आैर एंबेडेड आॅडियो कैप्शन जैसे जबरदस्त फीचर्स मौजूद हैं।

मैसेंजर पर ये शेयर किए गए लिंक के टॉप राइट कॉर्नर में लाइटनिंग बोल्ट आइकन के तौर पर होते हैं। आर्टिकल पढ़ने के लिए बस आपको इस आइकन को क्लिक करना है औऱ एक झटके में ही यह पूरा का पूरा आपके सामने होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने 90 करोड़ यूजर मैसेंजर का उपयोग संपर्क साधने के लिए करते हैं। मैसेंजर पर आजकल वेबसाइट कंटेंट भी काफी शेयर किया जाता है। 

इंस्टांट आर्टिकल से अब यह काम काफी आसान हो गया है। इससे आपको आर्टिकल तेज गति से और बिना ब्राउजर पढ़ने को मिलता है। फेसबुक मैसेंजर का यह अपडट पहले एंड्रॉयड पर और बाद में आर्इओएस पर जारी किया गया था।

 
 

Related Articles

Back to top button