जीवनशैली

इन 7 चीजों को ना कहने के बाद भी करती हैं महिलाएं, जिनसे पुरुष चिढ़ते हैं बेहद

दस्तक टाइम्स/एजेंसी5-1437068858: यह बात काफी हद तक सही है कि महिलाएं खुद जिन चीजों को नकार देती हैं, उन्हीं को करती भी हैं। उनके कहने और करने में बहुत बड़ा अंतर होता है। उनके इनकार और इकरार दोनों के इस फर्क से पुरुषों को बेहद चिढ़ होती है। क्या आप भी ऐसा करती हैं?

ज्यादातर महिलाओं के मुंह से यही सुनने को मिलता है कि वे मेकअप नहीं करतीं, लेकिन वे ही कहीं जाने से पहले घंटों सजती हैं। यूं भी नॉर्मली उनका खुद को संवारना जारी रहता है।
फोन पर जिससे घंटों चैट करती हैं, उससे मिलने की बात भी कई बार कहती हैं, लेकिन मिलती शायद ही कभी हैं। खुद को स्पेशल दिखाने की चक्कर में उनकी हां और ना चलती रहती है।
ज्यादातर महिलाओं को शॉपिंग का शौक होता है। शॉपिंग न भी करें, तो शॉपिंग मॉल्स में घूमना तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन कोई पूछे, तो वे यही कहती हैं- अरे मैं कहां शॉपिंग करती हूं। महीनों हो गए बाजार गए।
किसी से भी फोन करने का वादा करती हैं, लेकिन करती नहीं हैं। जैसे कि ऑफिस जाकर कॉल करूंगी और कहती हैं मैं भूल गई। और जब जरूरत नहीं होगी, तो बैठे-बिठाए किसी को भी कॉल करने लगती हैं।
सुबह ग्रीन टी पीएंगी। कहीं वेट न बढ़ जाए। शाम को कहीं ऑयली या स्पाइसी डिनर हो, तो उसे खाना भी नहीं छोड़ेंगी। फिगर कॉन्शस भी होंगी और नहीं भी।
कोई मौका हो, तो पार्टी देने की बात तो कहती हैं, लेकिन टाल जाती हैं। जबकि दूसरों से पार्टी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
सास-बहू के सीरियल तो बहुत देखती हैं, पर कोई पूछे तो कहती हैं अरे बहुत पहले देखा था। अब तो देखना ही बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button