जीवनशैली

इस मंहगाई में भी यहां सिर्फ 10-20 रुपए किलों मिलते हैं काजू

सभी जानते हैं कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूखे मेवे बहुत जरुरी होते हैं। जिनके लगातार सेवन से हमारे शरीर में प्रोटिन और आयरन की कमी दूर होती है। सूखे मेवों में काजू, किशमिश और बादाम मुख्यतौर पर खाएं जाते हैं। लेकिन सभी लोगों को काजू सबसे ज्यादा पसंद होते हैं।

इस मंहगाई में भी यहां सिर्फ 10-20 रुपए किलों मिलते हैं काजूकाजू की एक अलग ही अहमियत है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। जब आदमी बाज़ार में काजू के दाम पूछता है, सबसे पहले वह अपनी जेब टटोलता है। क्योंकि बाज़ार में कोई भी ऐसा मेवा नहीं है जो 800 या 1000 रुपये प्रतिकिलो से कम हो, लेकिन इस देश में एक ऐसा शहर है जहां सब्जियों के दाम पर काजू बिकता है।

हम बात कर रहे हैं झारखंड के जामताड़ा जिला की जामताड़ा जिला मुख्यालय से लगभग चार किमी की दूरी पर 49 एकड़ में काजू के बागान हैं। यहां प्रतिवर्ष हजारों टन काजू की पैदावार होती है। यहां के बागानों में काम करने वाले लोग इसे सस्ते दामों यानी 10 से 20 रुपये किलो बेच देते हैं जो कि औसतन सब्जियों के मूल्य के बराबर है। यही कारण है कि भारी तादात में लोग यहां से सस्ते दामों में काजू खरीद कर ले जाते हैं। तो आप अगर कभी झारखंड जाएं तो वहां से काजू लेना न भूलें।

Related Articles

Back to top button