अजब-गजब

इस महिला ने दिया एक अजीब प्राणी को जन्म, जिसे देख डॉक्टर्स भी रह गये हैरान

आये दिन हमारे सामने ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिन्हें जानकार हम हैरान रह जाते हैं और उन बातों पर यकीन करना भी काफी मुश्किल होता और आज एक बार फिर से ऐसा ही मामला है सामने आया है उत्तर प्रदेश से जिसके बारे में यदि आप जानेंगे तो भी आपको उस विश्वास नहीं होगा | आइये जानते है क्या है ये मामला

दरअसल, ये मामला उत्तरप्रदेश के मुगलसराय जिले की नई बस्ती का है जहाँ रहने वाले दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम को कई महीनों से पेट दर्द था जिसे वो काफी दिनों से नजरंदाज करती जा रही थी लेकिन एक दिन अचानक उसे पेट में काफी तेज दर्द होने लगा जिसे वो बर्दाश नहीं कर पा रही थी तब उसके घरवाले आनन फानन में उसे नजदीकी स्वास्थकेंद्र ले जया गया जहां डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड में जो देखा जो हैरान करने वाला था।

आपको बता दे महिला के पेट में दर्द वी वजह जो थी वो बेहद ही हैरान करने वाली थी क्योंकि डॉक्टरों ने महिला का जो अल्ट्रा साउंड किया था पता चला की महिला की आंत में केंचुएं फंसे हुए हैं वो भी काफी ज्यादा तादाद में |आप यह बात जान हैरान रह जाएंगे कि हर कीड़े की लंबाई 10 इंच थी। जो कि महिला के पेट को चारों तरफ से जकड़े हुए थे। हॉस्पिटल में महिला का इलाज करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर आनंद तिवारी ने बताया कि उन्हें यह देख हैरानी हुई है। यह एक असामान्य घटना है। आमौतर पर किसी के शरीर में 3-4 कीड़े ही हो सकते है। ऐसे मामले आते भी है, लेकिन इतनी तदाद में कीड़े मिलेंगे। यह एक सामान्य घटना नहीं है।

डॉक्टर्स ने दो दिन बाद महिला का ऑपरेशन करने का तय किया। चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया, अमूमन ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें क्योंकि ये इतने छोटे होते हैं कि उन्हें हमारी आँखों से देखना संभव नही होता। वही इन कछुओं को महिला के पेट से ऑपरेशन कर बाहर करने के बाद डॉक्टरों का कहना है की अब पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

पेट के कीड़े क्या होते हैं
आपको बता दे पेट के कीड़े शरीर में छिपा हुआ ऐसा रोग है जो कि मनुष्य के अंग में और खून में कही भी पैदा हो सकता है पहले आपको बता दे कि पेट में कीड़ा कैसे विकसित होता है परजीवी या कीड़े की श्रेणी में गोल फीता शामिल है ये परजीवी किसी भी आकार का हो सकता है और कई प्रकार की समस्या उत्पन्न कर सकते हैं कुछ कीड़े लाल रक्त कोशिकाओं को अपना आहार बनाकर एनीमिया का शिकार बना देता है शेष कीड़े आपके भोजन का उपभोग करते है ये आपको भूखा रखते हुए वजन बढ़ने से रोकता है पेट के कीड़े से खुजली चिड़चिड़ापन और यहां तक कि अनिद्रा की समस्या का भी सामना करना पड़ता है|

पेट में कीड़े होने के शुरुआती लक्षण
कब्ज़ की शिकायत ,खाने का न पच पाना ,दस्त का होना ,खाना खाने के तुरन्त बाद मल का आ जाना ,मल में बलगम तथा खून आना ,पेट में दर्द तथा जलन ,गैस और सूजन का अनुभव ,बवासीर का हो जाना ,थकान होना ,अत्यधिक कमजोरी|यदि इनमे से कोई भी लक्षण आपको नजर आये तो भूल से भी उसे नजरंदाज ना करें और तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें |

Related Articles

Back to top button