अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

इस महिला ने पोकेमॉन गो के लिए ने छोड़ दी नौकरी

लंदन। दुनिया में आजकल पोकेमॉन गो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि लोग अपने रिलेशन और नौकरी तक छोड़ रहे हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है।sophiepedraza_26_07_2016

यहां एक 26 वर्षीय सोफिया पेड्राजा ने पोकेमॉन गेम खेलने के लिए नौकरी छोड़ दी। इसके पीछे उसका मानना था कि वह गेम के जरिये ज्यादा आमदनी कर सकती है। वह फुल टाइम पोकेमॉन प्लेयर बनने वाली पहली ब्रिटिश बन गई है।

उत्तरी लंदन के हाई बर्नेट की रहने वाले सोफिया पेड्राजा ने कहा कि मैंने जब इस गेम को डाउनलोड किया तो मुझे तुरंत लगा कि इससे पैसा बनाया जा सकता है। इस गेम को एक स्तर पर ले जाकर उसे ईबे पर दूसरे लोगों को बेचा जा सकता है।

अभी तक वह बच्चों को संगीत, गणित और अंग्रेजी पढ़ाकर हर महीने दो हजार पाउंड (करीब दो लाख रुपए) की आमदनी करती थी। वह स्मार्टफोन आधारित इस गेम को रोजाना 18 घंटे तक खेलती है।

चीन की सेना ने किया आगाह

हांगकांग में तैनात चीन की सेना ने लोगों को आगाह किया है कि वे पोकेमॉन गो खेलने के दौरान उसके परिसरों से दूर रहें। पुलिस ने भी शहर के लोगों को गेम खेलते समय सचेत रहने को कहा है।

पोकेमॉन गो खेलने वाले बने निशाना

अमेरिका के लॉस वेगास में पोकेमॉन गो खेल रहे लोगों को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।

 

Related Articles

Back to top button