अजब-गजब

इस शख्स ने मगरमच्छ को बनाया था अपना जिगरी यार…

जानवर और इंसान की दोस्ती की मिसाले तो सदियों से चलती आ रही हैं लेकिन एक मगरमच्छ और एक मछुआरे की दोस्ती ने इस मिसाल पर जोरदार मुहर लगाई थी। जी हां गिलबर्टो नामक एक मछुआरे और पोचो नामक एक मगरमच्छ की दोस्ती की इन तस्वीरों को देखकर आप का दिल भी खुश हो जाएगा।
 s_1484559171

आपको बता दें कि लोगों ने इन दोनों की दोस्ती को देखते हुए गिलबर्टो का नाम चिटो और उसके मगरमच्छ दोस्त का नाम पोचो रखा था। पोचो करीब 5 मीटर लंबा था और उसका वजन 150 पाउंड था। चिटो को ये मगरमच्छ साल 1991 में परिसमीना नदी में घायल हालत में मिला था। किसी ने इस मगरमच्छ का शिकार करने के लिए उसे गोली मार दी थी। चिटो ने उसकी जान बचाई थी। 
 करीब 6 महीने तक चिटो ने उसका इलाज किया था। वो हर वक्त पोचो के आसपास रहता था। आपको बता दें कि दोनों के बीच इतनी दोस्ती हो गई थी कि दोनों एक दूसरे से मिलते ही किस करते थे और एक दूसरे को गले लगा लेते थे। यहां तक कि चिटो, पोचो की पीठ पर लेटकर पानी में तैरता भी था। वहीं पोटो भी चिटो की पीठ पर चढ़ने की कोशिश करता था। दोनों पानी में एक दूसरे के साथ घंटो खेलते रहते थे।

चिटो ने बताया कि पोचो उसकी आवाज सुनकर चाहे कहीं भी हो तुरंत उसके पास आ जाता था और दिन खत्म होने पर चिटो को घर छोड़ने भी जाता था। चिटो ने बताया कि उन्हें सरकार ने अलग से पोचो को पालने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पोचो को खाना खिलाने के लिए एक आदमी अलग से रखा गया था। पोचो एक सप्ताह में करीब 30 किलोग्राम मछली और चिकन खा लेता था। वो घंटो पानी में तरह-तरह के करतब करता रहता था।
 
 

Related Articles

Back to top button