राष्ट्रीय

इस शर्मनाक हालत में जंगल में मिला प्रेमी जोडा, देखकर इलाके में मचा हडकंप

नागपुर.गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के बोदलकसा गांव में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के और 10वीं क्लास की लड़की ने जंगल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बुधवार को घर से स्कूल का कहकर निकले थे। दोपहर जंगल में कुछ लोगों को उनकी लाशें दिखाई दी। उनके बगल में चूहे मारने वाले जहर का पैकेट भी पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक बोदलकसा गांव में रहन वाला अमन राहगडाले (17) 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था।

उसका इसी गांव की दसवीं की पढ़ाई कर रही वैशाली भरम (16) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वैशाली के भाई ने दो दिन पहले दोनों को एक साथ देख लिया था। बुधवार सुबह वैशाली स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची।

वहीं अमन भी घर से स्कूल जाने के लिए लेकिन वह भी वहां नहीं गया। दोनों बोदलकसा के जंगल में गए और वहां पर एक चूहे मारने वाले जहर खाकर सुसाइड किया। दोनों की एक दूसरे से चिपकी लाशें जंगल में पड़ी थी।

जंगल से कुछ लोग गुजर रहे थें तभी दोनों की लाशें उन्हें दिखाई दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी।वैशाली के भाई ने दो दिन पहले उसे अमन के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों घबराए हुए थे। भाई के डर से ही वैशाली और अमन ने सुसाइड करने का शक जताया जा रहा है।वहीं पुलिस ने भी यह सुसाइड है या मर्डर इसकी जांच शुरू कर दी है।दोनों को कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने एक साथ देख लिया था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक लड़की के भाई ने दोनों के दो दिन पहले एक साथ देख लिया था।

Related Articles

Back to top button