जीवनशैली

इस समर सीजन में कैरी करें येलो कलर

पहले के समय में शादी में लड़कियां सिर्फ रेड कलर का लहंगा पसंद करती थी. पर आज के मॉर्डन जमाने में बदलते लाइफस्टाइल के साथ लड़कियों का फैशन सेंस बदल गया है. आजकल लड़कियां ब्राइडल लहंगे में रेड कलर को छोड़कर दूसरे कलर ज़्यादा पसंद कर रही हैं. आजकल डार्क व लाइट पिंक के साथ पेस्टल कलर का ज्यादा ट्रेंड चल रहा है. इस समर सीजन में कैरी करें येलो कलर

इस बार समर सीजन में लड़कियां येलो कलर का ब्राइडल लहंगा बहुत पसंद कर रही हैं. येलो कलर में आप गहरे और हलके दोनों रंग पसंद कर सकती हैं. येलो कलर इतना ब्राइट होता है कि इसे पहनने से आपके चेहरे के रंग में भी निखार आता है. अगर आपकी शादी समर सीजन में होने वाली है तो आपके लिए येलो कलर का लहंगा बेस्ट रहेगा. 

अगर आपको प्लेन येलो कलर पसंद नहीं है तो आप येलो के साथ ऑरेंज, पिंक, मजेंटा, रॉयल ब्लू या डार्क ग्रीन कलर का कॉन्बिनेशन कैरी कर सकती हैं. आजकल लड़कियां सिर्फ ब्राइडल ही नहीं बल्कि कैजुअल और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी येलो कलर पसंद कर रही हैं. बॉलीवुड हीरोइंस भी येलो कलर के साथ खूब एक्सपेरिमेंट कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button