अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान परमाणु वार्ता महत्वपूर्ण चरण में

17 iranवियना । ईरान के साथ विश्वशक्तियों की जारी परमाणु वार्ता काफी महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है। वार्ता में शामिल चीन के प्रमुख वार्ताकार ने कहा कि बातचीत एक नदी पार करने के समान है जिसमें कुछ बाधाएं महसूस होती हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं चीनी विदेश मंत्रालय के शस्त्र नियंत्रण एवं निशस्त्रीकरण विभाग के महानिदेशक वांग कुन ने वियना में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद शुक्रवार को यह बयान दिया। ईरान एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों (चीन फ्रांस अमेरिका रूस एवं ब्रिटेन) एवं जर्मनी के पी5प्लस1 समूह ने  वियना में ईरान के साथ परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संबंध में चौथे चरण की वार्ता के लिए बैठक रखी है। कुन से यह पूछे जाने पर कि वार्ता कहां तक पहुंची उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चरण की वार्ता का उद्देश्य इस प्रक्रिया में बुनियादी मुद्दों पर सभी पक्षों की समझ को गहरा बनाना है। प>िमी देश चाहते हैं कि ईरान अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम पर रोक लगाए। पिछले साल ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही हसन रूहानी ने प>िमी देशों की आशंकाओं को देखते हुए अपनी नीतियों और परियोजनाओं में पारदर्शिता बरतने का वादा किया था। रूहानी प्रमुख देशों के वार्ताकारों के साथ बातचीत के जरिए इस मुद्दे के संबंध में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button