दिल्लीराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने ‘मोमेन्टस टाइम्स’ का विमोचन किया

ansariनई दिल्ली  (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने एक समारोह में टाइम्स ऑफ इंडिया के 175 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर ‘मोमेन्टस टाइम्स’ शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक उम्दा संग्रह है। इसमें इतिहास के चुने हुए हिस्सों की तीक्ष्ण झलक है तथा इसमें लाभदायक पठन सामग्री है। उन्होंने इस बेशकीमती प्रयास के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की टीम के साथ बातचीत की। पुस्तक में टाइम्स ऑफ इंडिया की नजरों में 1838 से लेकर अब तक की 175 युगांतकारी घटनाओं को शामिल किया गया है। इसमें शामिल पुरानी घटनाएं अचम्भे में डाल देती है और पता चलता है कि इतने वर्षों में हमारे देश में कितने प्रभावशाली तरीके से बदलाव आया है।

Related Articles

Back to top button