फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एम्स में भर्ती, जल्द की जाएगी सिर में सर्जरी

लखनऊ : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आनन-फानन में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वैसे मौर्य को बीते शुक्रवार को ही भर्ती करा दिया गया था लेकिन इसकी सूचना आज सार्वजनिक की गयी है। एम्स के सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि मौर्य फिलहाल होश में हैं लेकिन उनके सिर में बड़ा ऑपरेशन होना है। पारिवारिक सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि उनकी तबियत शुक्रवार को ज्यादा खराब हो गयी थी। इसके बाद उन्हें सीधे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स से जुड़े सूत्र ने बताया कि 49 वर्षीय उप मुख्यमंत्री मौर्या को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मस्तिष्क में घाव के चलते उनकी सर्जरी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वाह कार्डिओ न्यूरो सेंटर के निजी वार्ड में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button