Lifestyle News - जीवनशैली

एक्सरसाइज करने के बाद भी तोंद नहीं हो रही है कम, तो अपनाये ये तरीके

कई बार आपने ये देखा होगा कि कुछ लोग चाहें कितनी भी एक्सरसाइज कर लें। उनकी तोंद है कि कम होने का नाम ही नहीं लेती है। ज्यादातर ऐसा महिलाओं के साथ होता है। जो चाहें कितना ही Gym क्यों ना जाएं या फिर कितना ही प्रोटिनयुक्त खाना क्यों ना खाएं उनके पेट का फैट कम नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो जानिए क्या हैं इसके कारण।

अगर आपका वेट बढ़ रहा है और कम नहीं होता है। तो जरूरी नहीं है इसकी वजह फास्ट फूट या सही तरीके सा खाना ना खाना है। इसका एक कारण हो सकता है आपके अंदर Hormonal Imbalance। जी, हां कई ऐसे कारण होते हैं जिससे Hormonal Imbalance होते हैं और महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। जानिए कैसे करे इसका पता।

ये उन लोगों के साथ होता है जिनका पहले से पेट नहीं निकला होता है। लेकिन समय के साथ अचानक ही पेट बाहर निकलने लगता है। ये Hormonal Imbalance का कारण हो सकता है। इसलिए जरूर है कि आप जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें।

हमारे शरीर में इन्सुलिन नाम का हॉर्मोन बनता है। जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। पर जब यही हॉर्मोन्स सही तरह से काम नहीं करते तो प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से ज्यादा भूख लगने लगती है और हमारा खाने पर कंट्रोल नहीं रहता है।

Hormonal Imbalance का संकेत एक और चीज देती है। वो है महिलाओं में चिढ़चिढ़ापन। अगर महिलाओं में चिढ़चिढ़ापन और अचानक मू़ड खराब जैसे बदलाव दिखाई देने लेगे तो इसका कारण Hormonal Imbalance हो सकते हैं। जिन औरतों को मेनोपॉज़ होने वाला होता है या हो चुका होता है उनके शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन में काफी बदलाव होने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button