जीवनशैली

बिना पेंट कराए घर दिखेगा शानदार

green-interior-5667cdcd2c87f_lपेंट कराने का मतलब पूरा घर उलट-पलट करना। इसके लिए सबसे सही हैं वॉलपेपर। आजकल वॉलपेपर काफी डिमांड में है और कमरे की थीम के मुताबिक भी। ये घर को शानदार लुक देते हैं…

पेंट कंपनियों ने वॉलपेपर भी लांच किए हैं। ये वॉटर प्रूफ और टिकाऊ होते हैं। इनको निकालना और लगाना भी एकदम आसान है। खासियत ये है कि गंदा होने पर गीले कपड़े से साफ भी किए जा सकते हैं।

वैरायटी जो कर दे दिल खुश

वॉलपेपर में कई डिजाइन और कलर उपलब्ध हैं। लिविंग रूम और ड्राइंग रूम के लिए बेहतरीन डिजाइन चुनी जा सकती है। जिसमें फ्लार प्रिंट, नेचर डिजाइन, जिगजैग और लाइनिंग में भी मिलेंगे। मूड और उम्र के हिसाब से डिजाइन को चुन सकते हैं। बच्चों के मिकीमाउस और कार्टून प्रिंट हैं।, नए जोड़े के लिए रोमांटिक शेड और डिजाइन्स हैं। 

सीलिंग को न करें नजरअंदाज

अब दीवारों को सजाया जा रहा है तो छत को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। इन वॉलपेपर्स में सीलिंग की भी डिफरेंट वैरायटी मिल जाएगी। इसमें सिल्क, वेल्वेट और सॉफ्ट टच भी उपलब्ध है।

 ऑनलाइन या एक्सपर्ट एडवाइज

वॉलपेपर ऑनलाइन लिया जा सकता है। साथ ही आप पेंट कंपनियों के एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। घर की लोकेशन और लाइट के हिसाब से वॉलपेपर पसंद करें। इसके लिए उनके  एक्सपर्ट आपके घर पर आते हैं। सलाह देते हैं कौन रंग या डिजाइन किस दीवार पर फबेगा।

स्टिकर जो लगाएं चार चांद

इन दिनों अक्सर ऑफिस या घरों में ये स्टिकर देखने को मिल जाएंगे। ये भी ऑनलाइन और पेंट शॉप पर मौजूद हैं। घर की सूनी दीवारों और कोने पर ये स्टिकर चार चांद लगा देते हैं। ये कट पीस में आते हैं। बस इनको दीवारों पर चिपकाना होता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी और की मदद जरूर ले लें। इससे लगाना तो आसान होगा। इसके साथ ही घर सजाने आप दोनों का बराबर का योगदान भी होगा।

रखें ध्यान

स्टिकर या वॉलपेपर लगाते वक्त इस बात का जरूर खयाल रखें। दीवार सूखी होना जरूरी है। दीवारों पर धूल और गंदगी नहीं होनी चाहिए। नई पेंटिंग के बाद कम से कम दो से तीन सप्ताह के बाद स्टिकर लगाएं।

 

Related Articles

Back to top button