राष्ट्रीयलखनऊ

एग्रो फूड टेक क्षेत्र में मिलेगा नीदरलैंड की दक्षता का लाभ

akhilesh_1लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की नीदरलैंड यात्रा बहुत सफल रही है और इसके अनुभवों का लाभ प्रदेश के विकास कार्यक्रमों को मिलेगा। जैसे नीदरलैंड में कृषि आधारित उद्योगों की प्रगति वहां की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है वैसे ही समाजवादी सरकार ने भी वर्ष 2014.15 के बजट में कृषि तथा किसानों के हित में 75 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था की है। कृषि उत्पादों की उत्पादकता बढ़ाते हुए उत्पादक एवं उपभोक्ता के मध्य बेहतर संतुलन संबंधी नीदरलैंड के प्रयोगों को यहां भी अमल में लाया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के प्रति इस यात्रा से नीदरलैंड के उद्योग जगत में भी आकर्षण पैदा हुआ है और इसके अच्छे परिणाम आने की आशा है। मुख्यमंत्री जी ने हेग नगर प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंटकर वहां की नगरीय यातायात व्यवस्था एवं उसकी डिजायन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होने प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और राज्य में संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इससे खाद्य प्रसंस्करण टेक्नोलाजीए फूलो की प्रजातियों को विकसित करने के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस यात्रा की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि अब प्रदेश को एग्रो फूड टेक के क्षेत्र में नीदरलैंड की विश्वस्तरीय दक्षता का लाभ मिलेगा जो राज्य के किसानों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।डच डेयरी उद्योग की सहायता से राज्य की पराग डेयरी का भी आधुनिकीकरण हो सकेगा। इसके अलावा दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीक एवं अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं की उपलब्धता सम्भव हो सकेगी। प्रदेश की फार्म इंडस्ट्री के आधुनिकीकरण एवं कोल्ड स्टोरेजों की क्षमता वृद्धि में सहायता मिलने से प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। प्रदेश में आलू की रिकार्ड फसल होती हैए उसकी बर्बादी इससे रूकेगी। मुख्यमंत्री जी की यात्रा के फलस्वरूप लखनऊ को लंदन आई जैसा लोकप्रिय आकर्षण भी मिलेगा जिससे शहर के 40 किलोमीटर दायरे का दृश्य देखा जा सकेगा। भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नोएडाए ग्रेटर नोएडाए आगरा व लखनऊ जैसे भीड़ भाड़ वाले नगरों के विकास में श्साइकिल पाथ वेश् को भी मुख्यमंत्री जी ने प्राथमिकता में रखा हैं ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और प्रदूषण भी घटाया जा सके।

Related Articles

Back to top button