पर्यटन

‘एडवेंचर’ के है शौक़ीन तो भारत की ये जगह आप के अंदर भर देंगी जोश…

बीते कुछ सालों में ‘एडवेंचर ट्रैवलिंग’ युवाओं में बहुत ज्यादा बढ़ा है। विश्व के बाकी देशों के साथ भारत में भी एडवेंचर स्पोर्टस का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत में ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे खेल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जिसके जरिए आप आसमान से जमीन की खूबसूरती देख सकते हैं। एेसे में हम आपको भारत के पैराग्लाइडिंग के बेस्ट स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं।

नंदी हिल्स, बेंगलुरु
बेंगलुरु शहर एडवेंचर स्पोर्टस के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई शानदार पहाड़ी डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जहां आप पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां मशहूर नंदी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

कुंजापुरी, उत्तराखंड
पहाड़ों की वादियों के घिरे उत्तराखंड में खूबसूरती के साथ-साथ कई सारे एडवेंचर मौजूद हैं। उत्तराखंड के कुंजापुरा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। शिवालिक और गंगोत्री की पहाड़ी तक आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में मौजूद है। यहां एडवेंचर के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ यहां के शानदार दृश्य मन खुश करने का काम करते हैं।

सिक्किम
सिक्किम हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा सिक्किम को अब पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी लोग जानने लगे हैं। टेक ऑफ से लेकर लैंडिग के लिए यहां शानदार जगह है। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button