फीचर्डस्पोर्ट्स

एशियाई कबड्डी : भारत ने पाकिस्तान को 44-18 से पीटा

नई दिल्ली : भारत ने रेडर अजय ठाकुर और मनिन्दर के जबर्दस्त खेल की बदौलत ईरान में चल रही एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 44-18 से पीट दिया। भारत ने इराक को 61-21 से हराया था और शनिवार को उसने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी। भारतीय पुरुष टीम आधे समय तक 24-8 से आगे थी। भारत ने मैच में रेड से 30, डिफेंस से आठ और नोना से छह अंक जुटाए। भारतीय जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर और मनिन्दर जिन्होंने रेड से कुल 23 अंक बटोरे। अजय ठाकुर ने सर्वाधिक 12 अंक और मनिन्दर ने 12 अंक जुटाए। प्रो कबड्डी के हीरो प्रदीप नरवाल ने चार और नितिन तोमर ने दो अंक बटोरे। डिफेंस ने संदीप ने तीन, सुरेंद्र ने दो और सुरजीत ने दो अंक जुटाए। 

 

Related Articles

Back to top button