जीवनशैली

ऑफिस जाने वाली महिलाएं फिट रहने के लिए करें ये योगासन

आजकल के भागदौड़ वाले बिजी लाइफ में अगर बात करें महिलाओं की तो उन्हें घर भी संभालना होता साथ ही अगर वो जॉब करती है तो बाहर भी उतनी ही मेहनत करनी होती। इन सब तालमेल के बीच वो खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं, या सही तरीके से अपना ध्यान नहीं रख पाती हैं।

ऐसे में उन्हें थोड़ा टाइम निकाल कर योग जरूर करना चाहिए, क्योंकि योगा के फायदे बहुत हैं, इसीलिए आपको योग को अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करना चाहिए। योग आजकल के समय सबके लिए जरूरी है। चाहें महिला हो या पुरुष सबको योग करना चाहिए। इससे ना ही सिर्फ वो फिट रहेंगे बल्कि सारी बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

जानिए महिलाओं को कौन-कौन से योगासन करने से शारिरिक फायदे मिलते हैं। नौका संचालन आसन : इस आसन को करने से पेट के सभी अंगो और मांसपेशियों की मालिश होती है साथ ही कब्ज की परेशानी भी खत्म हो जाती है। पहले तीन महीनों वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ये योगासन ज्यादा फायदेमंद होता है। इस आसन के अभ्यास से स्त्रीरोगों का इलाज होता है, पीठ और पेट से चर्बी कम होती है। छठे दिन के इस तीसरे योगासन के लिए ज़मीन पर चटाई बिछाकर बैठ जाएं। आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए और दोनों टांगे भी, लेकिन पैरों के बीच 2-3 फीट का गैप होना चाहिए।

सूर्य नमस्कार:  इससे आपके शरीर और दिमाग दोनों की ही थकान दूर होती है। साथ ही आपको मिलती है फ्रेशनेस। यह सच है कि हमारा जीवन बहुत सी जिम्मेदारियों से घिरा रहता है। लेकिन इस बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से आंखो की रोशनी बढती है, ब्लड प्रेशर तेज होता है वजन कम होता है। सूर्य नमस्कार करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Back to top button