ज्ञान भंडार

कटनी में एसपी के ट्रांसफर का विरोध कर रहे 200 लोग गिरफ्तार

katni_people_arrest_mp_2017113_134755_13_01_2017कटनी। एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर का विरोध चौथे दिन भी शहर में जारी है। सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर रहे करीब 200 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर‍ लिया। कोतवाली थाने में गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को चूड़ि‍यां सौपी और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शन करने पर कांग्रेस विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक गौड, कांग्रेस नेता फिरोज अहमद को भी गिरफ्ता कर लिया। उधर इस मामले में जेडीयू की प्रदेश संयोजक सरोज बच्चन ने कहा कि आर्थिक अपराधी समाज को खोखला कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ताकत का उपयोग कर आंदोलनकारियों पर दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button