टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा रविवार से शुरू हो गई है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ रविवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया। जत्थे में पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के यात्री शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश भर से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने 46 दिन चलने वाली यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। यह यात्रा अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिल के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होती है। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रूट पर निर्धारित स्थानों पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जत्थे के दौरान आम वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। आधार शिविर से तड़के चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि विकट परिस्थितियां भी उन्हें बाबा बर्फानी तक पहुंचने से रोक नहीं सकती हैं।

Related Articles

Back to top button