उत्तर प्रदेशराज्य

कन्नूर में मां-बाप के सामने RSS कार्यकर्ता की हत्या

दस्तक टाइम्स एजेंसी/कन्नूर: कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के एक 27 वर्षीय कार्यकर्ता की उसके बूढ़े माता-पिता के सामने हत्या कर दी गयी। घटना के बाद भाजपा और माकपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा ने माकपा पर कल रात आरएसएस कार्यकर्ता सुजित की हत्या का आरोप लगाया, जबकि मार्क्‍सवादी पार्टी ने इससे इंकार करते हुये इसे एक लड़की का अपमान करने के से जुड़ा स्थानीय मामला बताया है। पुलिस ने बताया कि माकपा के 10 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

कल रात अस्पताल ले जाते समय हमले में घायल सुजित की मौत हो गयी थी। उसके वृद्ध माता-पिता और एक भाई ने कल रात करीब 11:30 बजे पापीनेसेरी स्थित घर में हमलावरों को घुसने से रोकने की कोशिश की, और इस प्रयास में घायल हो गये। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नूर जिले के भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि इस हमले के पीछे कथित तौर पर माकपा का हाथ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा ने पार्टी के जिला सचिव पी जयराजन की गिरफ्तारी से बौखलाकर हिंसा की । माकपा के जिला सचिव पी जयराजन पर 2014 में भाजपा के पदाधिकारी की हत्या करने का आरोप है। भाजपा हत्या के विरोध में कन्नूर , पापीनेसेरी और अझिकोड़ क्षेत्र में हड़ताल कर रही है। माकपा के राज्य सचिव कोदिरेयी बालकृष्णन ने कहा कि यह हमला राजनीतिक भावना से प्रेरित नहीं था और यह पूरी तरह से स्थानीय मामला था, जिससे माकपा का कोई लेना-देना नहीं था। भाजपा के राज्य अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कन्नूर में भाजपा और आरएसएस पर हमले होना एक नियमित प्रक्रिया है। यह कोई अलग घटना नहीं है।

Related Articles

Back to top button