अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

कमीशन पर बदले जा रहे पुराने नोट, एक करोड़ के साथ 10 गिरफ्तार

गाजियाबाद : नोटबंदी के दौरान बंद किये गए पुराने नोटों को कमीशन पर बदलने के गोरखधंधे का उत्तर प्रदेश पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गाजियाबाद से 10 कारोबारियों को एक करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में इन नोटों को कमीशन पर बदला जा रहा है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कवि नगर से दो गाड़ियों में रखकर नेपाल ले जाए जा रहे एक करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए गए हैं। पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कारोबारी हैं। गिरफ्तार कारोबारियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पुराने नोट बदलने नेपाल जा रहे थे। पहले ये कारोबारी भारत में एक पर्सेंट कमीशन पर पुराने नोट ले लेते हैं, फिर नेपाल में उन्हीं नोटों को 10 पर्सेंट कमीशन पर बदल दिया जाता है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी काफी अहम साबित होगी, इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि नेपाल में कसीनो के अंदर भारत में बंद कर दिए गए पुराने नोटों को बदलने का धंधा चल रहा है। पुलिस को नेपाल के ऐसे कुछ कसीनो के नाम भी पता चले हैं। पुलिस ने बताया कि पुराने नोट बदलने का यह पूरा खेल दो चरणों में चल रहा है, पहला भारत से इन्हें नेपाल पहुंचाने का है, जिसमें एक पर्सेंट कमीशन पर काम होता है। वहीं दूसरे चरण में नेपाल में इन्हें बदला जाता है, जिसमें 10 पर्सेंट कमीशन मिलता है। भारत से नेपाल ले जाकर पुराने नोट बदले जाने का यह गोरखधंधा करने वाले जालसाज चेन में काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button