मध्य प्रदेशराज्य

NCDC की 93वीं बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने रखे विचार

रायपुर: राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

पांच वर्षों में NCDC ने हासिल किए नए मुकाम

बैठक में मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने सहकारिता क्षेत्र में आए बदलावों और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि NCDC की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी, लेकिन अमित शाह के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान निगम ने उल्लेखनीय प्रगति की है और सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विभिन्न पहलों की जानकारी भी साझा की।

सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने और सहकारी संस्थाओं की वित्तीय व ढांचागत क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसमें देशभर के सहकारी क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में हुई चर्चा को सहकारी ढांचे को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में भी सहकारी संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button