स्पोर्ट्स

कलिंगा लांसर्स ने पहली बार खिताब जीता

चंडीगढ़ । कलिंगा लांसर्स ने पहली बार हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल-2) खिताब जीता है। फाइनल में कलिंगा ने दबंग मुंबई को 4-1 से हराया। कलिंगा लांसर्स की जीत में कप्तान मॉरित्ज फुएत्से की अहम भूमिका रही। फुएत्स ने दो पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदले। मॉरित्ज ने 30वें व 58वें मिनट में दो यह गोल किए। वहीं, उनसे पहले ही लांसर्स के ग्लेन टर्नर ने 18वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम को दो गोलों की बढ़त दिलाई।

वहीं दबंग मुंबई की तरफ से एकमात्र गोल अफ्फान यूसुफ ने 33वें मिनट में किया। ये गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया गया। वहीं एक अन्य मुकाबले में आगस्टिन माजिली के मैदानी गोल से उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने दिल्ली वेवराइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। दिल्ली ने 15वें मिनट में ही बढ़त बना ली। जस्टिन रीड रॉस ने मैदानी गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। नियमों के अनुसार एक मैदानी गोल दो के बराबर होता है। उसकी यह बढ़त तीन मिनट तक ही कायम रही।

विजार्ड्स की ओर से शमशेर सिंह ने 18वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दिल्ली के कप्तान रुपिंदर सिंह ने 24वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। दिल्ली को 36 मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, उसे भी रुपिंदर ने गोल में बदलकर दिल्ली को 4-2 की बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद ही यूपी विजार्ड्स को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोंजेलो पीलेट (38वें मिनट) ने गोल में बदलकर स्कोर 3-4 कर दिया। इसके बाद दोनों टीम में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई सफल नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button