राज्यराष्ट्रीय

कश्मीर में  भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी

17 pakजम्मू । पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि गोलीबारी शुक्रवार शाम पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई। अधिकारी ने बताया ‘‘पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शाम 7.35 बजे शुरू हुई। हमारी तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’ मेहता ने बताया ‘‘उन्होेंने छोटे हथियारों और ऑटोमेटिक उपकरणों का प्रयोग किया। हमारे सैनिकों ने उन्हें वैसे ही जवाब दिया।’’ छले एक महीने में पाकिस्तान इस क्षेत्र में कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। सेना और खुफिया अधिकारियों का दावा है कि पाकिस्तानी सैनिक सीमारेखा से जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करते हैं।

Related Articles

Back to top button