International News - अन्तर्राष्ट्रीय

कांगो में भूस्खलन में 48 लोगों की मौत, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित…

किंशासा:  संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि कांगो की राजधानी कि किंशासा में हाल ही में हुए भारी बारिश और भूस्खलन में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। इस प्राकृतिक आपदा से करीब 4,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजारिक ने कहा कि मानवीय मामलों के समन्वय के लिए कार्यालय का कहना है कि उबांगी नदी के साथ अक्टूबर से मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई है, जिससे लगभग 4,30,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

यहां के नग्बा जिलों को जोड़ने वाला पुल और 700 मकान ढह गए हैं। करीब 10 हजार लोग बेघर हो गए हैं। कांगो के अलावा दो अन्य शहरों में भी भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। पिछले साल जनवरी में भी किंशासा में बारिश-भूस्खलन में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button