फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस और राजद-लोजपा गठबंधन चिंता की बात नहीं : नीतीश

nitish3पटना (एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच गठबंधन को लेकर जनता दल-युनाइटेड (जदयू) चिंतित नहीं है। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजद पहले से ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में है  इसलिए उनका गठबंधन होना स्वभाविक है। इससे जदयू को कोई चिंता नहीं है। इधर  राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद शुक्रवार को पटना से दिल्ली गए। राजद के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा ने कहा कि लालू दिल्ली गए हैं और वे वहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे और गठबंधन को अंतिम रूप देने पर विचार करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जदयू के अलग होने के बाद माना जा रहा था कि जदयू और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। कई मौकों पर दोनों दलों में नजदीकियां भी देखी गई थीं। साथ ही बिहार में सत्तारूढ़ जदयू को कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही है। उल्लेखनीय है कि राजद के नेता पिछले कई दिनों से सभी दलों को सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ  एकजुट करने की बात कह रहे थे।

Related Articles

Back to top button