उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

कांग्रेस और राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

103794-273833-yogi16.09.14दस्तक टाइम्स एजेंसी/ रायपुर: गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा है कि कांग्रेस को अपने उन पूर्वजों से सीखना चाहिए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लिया था।

योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे है। इससे पहले उन्होंने राजधानी रायपुर में बन रहे राममंदिर प्रांगण में संवाददाताओं से बातचीत की। योगी ने कहा कि जेएनयू मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। एक राष्ट्रीय दल का नेता जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि आतंकवादियों के महिमामंडन में शामिल होगा तब यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक प्रवृत्ति भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने उन पूर्वजों से शिक्षा लेना चाहिए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन में भाग लिया था। कांग्रेस को उन नेताओं से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए तथा राहुल गांधी को उन पाठशालाओं में भेजना चाहिए जहां वह उन मार्गदर्शकों के बारे में पढ़ सकें और सीख सकें।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेएनयू में जो भी हुआ है उसे कोई भी सभ्य समाज या जिन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है समर्थन नहीं कर सकता है। सेक्यूलरिज्म का इससे बड़ा पाखंड दूसरा कोई नहीं हो सकता है कि जेएनयू में जो राष्ट्रविरोधी घटनाएं हुई है वह उसका विरोध नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के पूर्व अधिकारियों ने अपने किताब में लिखा है कि जहां पर विवादित ढांचा था उसके नीचे प्राचीन मंदिर के अवशेष पाए गए हैं। ढांचा टूटने के बाद भी वहां मंदिर के तमाम चिन्ह प्राप्त हुए हैं। जब वहां राम जन्मभूमि होने के प्रमाण मिल रहे हैं तब किस बात का विवाद।

Related Articles

Back to top button