उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस की अंदरखाने की सियासत में अब एक और तूफान

sonia-gadhi-at-jageshwar-dham-563e3f37563bb_exlstकांग्रेस की अंदरखाने की सियासत में अब एक और तूफान के संकेत हैं। बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से अलग-अलग मुलाकात को इसी का सबब माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाईकमान के सामने दोनों नेताओं ने अपनी शिकायतें रखीं। हालांकि, किशोर इससे साफ इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई और प्रभारी से पहले मिलना नहीं हो पाया था।

कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को निशाने पर लिया था।

बहुगुणा ने लोकायुक्त का सवाल उठाया था और यह भी कहा था कि पूरा मंत्रीमंडल ही बदला जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुगुणा का यह रुख रास नहीं आया।

सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने यह शिकायत भी रखी। रावत का मानना है कि चुनाव को देखते हुए सरकार पूरी तरह से माहौल को कांग्रेस के पक्ष में करने की कोशिश में है।

इसके बावजूद कांग्रेस के ही कुछ नेता प्रदेश सरकार का सहयोग करते हुए नहीं दिख रहे हैं। दूसरी ओर दोनो नेताओं ने पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी को भी संगठन और सरकार की कोशिशों की जानकारी दी।

 

Related Articles

Back to top button