दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम हटा

नई दिल्ली : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से पंजाब के मंत्री व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम हटा दिया गया है। वहीं, सूची में नया नाम रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यादव का जोड़ा गया है, जिन्होंने पिछले महीने की 21 तारीख को ही राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली है। प्रदेश के पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए अभिनेता व उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और अभिनेत्री नगमा मोरारजी भी आएंगे। हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं को भी स्टार प्रचारक घोषित किया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, गुरु रुद्र कुमार, डॉ. शिवकुमार डहरिया, डॉ. प्रेमसाय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेंड़िया, उमेश पटेल, कवासी लखमा का भी नाम शामिल है। अन्य स्टार प्रचारकों में राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, पूर्व मंत्री अरविंद नेताम, पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, महंत रामसुंदर दास, सतनामी गुस्र् बालदास, मंत्री चौबे के भाई व पूर्व विधायक प्रदीप चौबे भी स्टार प्रचारक शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं का नाम छूट गया है। इसमें व वर्तमान विधायक सत्यनारायण शर्मा, आदिवासी विकास विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, आदिवासी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री व विधायक अमितेष शुक्ल का नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नाम छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, गुलामनबी आजाद, मुकुल वासनिक, भक्त चरण दास, आनंद शर्मा, डॉ. चंदन यादव व अरुण उरांव, नितिन राउत, हरमन सिंह, सुष्मिता देव व केशव चंद्र यादव शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button