राष्ट्रीय

कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ

शिमला: राजधानी शिमला में कांग्रेस पार्टी ने नए अंदाज में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के सयुंक्त तत्वावधान में हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र पर शहीद हुए स्वत्रंता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एक बड़े संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के अनेक राष्ट्र भक्तों ने खुशी खुशी अपने प्राणों की आहुति दी।

राठौर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी वही इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता को बनाए रखने को अपने प्राणों की आहूति तक दी। उन्होंने सभी पार्टीजनों का आह्वान किया कि देश के लिये हमें किसी भी कुर्बानी को हमेशा तैयार रहना है।

Related Articles

Back to top button