फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रांची : आजादी के बाद से ही यहां का जनजातीय और पिछड़ा समाज अलग राज्य की मांग कर रहा था, लेकिन कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों को ऊपर रखा, आपकी बात नहीं सुनी और 5 दशक तक आपके लिए अलग झारखंड नहीं बनाया। भाजपा ने गरीब के हित में, सामान्य वर्ग के गरीब को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। ये हमारी राष्ट्रनीति है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज धनबाद में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूर्वोत्तर में आग लगाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और उनके साथियों को केवल वोट बैंक की चिंता रहती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा, उन्होंने हमेशा स्वहित के लिए, परिवार हित के लिए काम किया। यही कारण है कि काले सोने पर बैठा ये धनबाद और ये पूरा इलाका संपदा से जितना समृद्ध है, उतनी ही अधिक गरीबी यहां बनी रही। यहां सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से सरकार तभी चल पाएगी जब यहां सरकार भाजपा की होगी। क्योंकि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे सिद्ध भी करती है। जो हम कह रहे हैं, उसको हम करके रहेंगे। कांग्रेस और उसके साथियों के पास सोच और संकल्प दोनों की कमी है। इन्होंने यहां नक्सलवाद को हवा दी, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि उनके शासन काल में यहां नए उद्योग तो आए नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए।

Related Articles

Back to top button