फीचर्ड

काटजू के ट्वीट पर नीतीश ने पूछा, वो बिहार के माई-बाप हैं क्‍या

nitish_2016927_16116_27_09_2016पटना। मार्कंडेय काटजू के विवादित ट्वीट पर सोशल मीडिया में जमकर हंगामा मच गया है। इससे पहले भी काटजू ने महात्मा गांधी से लेकर अमिताभ बच्चन तक पर विवादित बयान देकर सोशल मीडिया पर वक्त बेवक्त तहलका मचाते रहे हैं।

इससे पहले भी काटजू ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि महा्त्मा गाधी को ब्रिटिश एजेंट बता दिया था।साथ ही जयप्रकाश नारायण के बारे में यह कहा था कि वे भी अन्ना हजारे की तरह ही बेवकूफ थे और उन्होंने अपने पीछे लालू, नीतीश, सुशील मोदी और पासवान जैसे शिष्य छोड़ गए जिन्होंने बिहार को ही बर्बाद कर दिया।

वहीं जनवरी 2015 में काटजू के ब्लॉग ने तहलका मचा दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि कैटरीना कैफ को राष्ट्रपति बनना चाहिए लेकिन शर्त यह होगी कि शपथ ग्रहण समारोह में कैटरीना को शीला की जवानी वाला गाना गाकर सुनाना होगा। एेसे ही काटजू ने जून 2016 मे कहा था कि देश में रेप होना कोई अहम मुद्दा नहीं है। यह तो पहले भी होता रहा है और आगे भी होगा। मीडिया एेसे मामलों को जरुरत से ज्यादा तूल देता है।

नीतीश ने कहा – वे माई-बाप हैं क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काटजू के पोस्ट और ट्वीट पर करारा हमला करते हुए कहा है कि वे बिहार के माई-बाप हैं क्या? कुछ लोगों को बिहार से परेशानी है कि वहां जाएंगे तो शाम कैसे कटेगी? बिहार चाणक्य और आर्यभट्ट की धरती है। यहां गौतम बुद्ध को बुद्धत्व प्राप्त हुआ था। घर में बैठे लोग बिहार के माई-बाप बनने लगते हैं। मुझे बिहार के हर इंसान के सम्मान का ख्याल है। यह वही बिहार है जहां एक समय आज के देख का जो भूभाग है उससे बड़े हिस्से में शासन चला है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट से दिया जवाब

नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी ने भी ट्वीट कर काटजू पर हमला बोला। उन्‍होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

उन्‍होंने लिखा, काटजू जी बिहार में संसाधनों की कमी हो सकती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उस पर इस तरह बोला जाए। बिहार ने अच्‍छे और बुरे वक्‍त में देश को राह दिखाई है।

अगले ट्वीट में लिखा है कि काटजू जी बिहार भगवान महावीर, बुद्ध, गुरु गोविंद जी, माता सीता और कई सुफी संतों की एक पवित्र धरती है।

यह जान लें कि बिहार महान शासक जैसे चंद्रगुप्‍त मौर्य, अशोक, विक्रमादित्‍य और शेर शाह सूरी की जमीन भी है।

उन्‍होंने आगे लिखा है इसके साथ ही बिहार आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्‍त और चाणक्‍य की धरती भी है। इस धरती में साहस है और अन्‍याय के खिलाफ लड़ना जानती है।

काटजू ने जो इस बार बिहारियों का मजाक बनाया है उसके लिए सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हलचल मची है। लोग उनके ट्वीट और फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी कर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

फेसबुक पोस्ट पर लोगों ने कुछ यूं निकाली है भड़ास –

– बंगाली बाबा से मिल के एक गोली सुबह और एक गोली शाम गुनगुने पानी के साथ वाली दवा लो आप सब ठीक हो जायेगा।

-काटजू समेत सभी मुँह से जन्म लेने वाले मनुवादी को पाकिस्तान भेज दो। कश्मीर क्या, देश की सभी समस्या खत्म हो जाएगी।

-देखिये चाचू मेरा मतलब काटजू चाचा , बिहार तो देश की शान है हम एक इंच भी नही देंगे , हां, लालू या नितीश को पाकिस्तान गोद लेना चाहेंगे तो विचार भी नही करेंगे , ऐसे ही उत्तर प्रदेश से मुलायम और पंजाब से बादल भी फ्री में दे देंगे।

-काटजू देश में आतंकवादियों द्वारा भारत में लोग व सेना को मारा जा रहा है और तुम को फेसबुक पे कमेंट कर के साबित कर रहे है की देश में मजाक हो रहा है

लोगों ने रिट्वीट कर काटजू को दिया जवाब-

-रात की उतरी नहीं क्या सर? नींबू पानी पियो।या फिर आम का अचार चूसो , उतर जाएगी।

-हमारे यहाँ आप जैसे के सठिया गया है कहते हैं। गलती आपकी नहीं है जब बिना मेहनत के कुछ मिले तो उसकी किमत लोग नहीं समझते।

-Kisi bihari ne achhe se li hai aapki…. Har dard par 1 tweet karte ho…hai na???sir?

-ऊपर लिखा वाक्य काल्पनिक है इसका काटजू (बुद्धिजीवी) से कोई संबंध नहीं है।

-लगता है कि तु दिमागी तौर से पागल हो गए हो, तु अपने चेक अप करवा लो नहीं तो पिछवाड़े ऐसी लात पड़ेगी.. जिसके बाद कही बैठ भी नहीं पाओंगे

Related Articles

Back to top button