टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

कानून बनाकर राममंदिर बनवाये केंद्र सरकार : मोहन भागवत

नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरुवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्रों का पूजन कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मोहन भागवत ने अपने देश को स्वावलम्बन बनाने के लिए प्रेरित किया। अपने शत्रुओं से बचने के लिए स्वालम्बन बनना पड़ेगा। अपनी सुरक्षा पर अधिक निर्भर रहना चाहिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हम बलवान होंगे तब शांति होगी। भारत शीघ्र ही विश्व गुरु बनेगा। भागवत ने कहा कि योजनाओं का समय पर लागू होना चाहिए। समय पर लागू करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी मदद करनी चाहिए । उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एसी-एसटी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लेट मिलती है। यदि उनको आवश्यकता के दौरान मिल जाए तो उनके सही काम आ सके । इससे विद्यार्थी अच्छी तरीके से पढ़ सके। एससी-एसटी वर्ग से आने वाले समाज के वंचित समूह, प्रताड़ित लोगों को मजबूत करने की जरूरत है। भागवत ने एससी-एसटटी ऐक्ट पर पैदा हुए हालिया गतिरोध का भी जिक्र किया। मोदी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि समाज में फैल रहे असंतोष का हल करना होगा, दबे लोगों को उनका हक देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। इसमें सभी को अपनी बात रखने और आन्दोलन करने का हक है। कुछ आन्दोलन पर हमारा ध्यान गया जिसमें यह नारे लगाए गए कि भारत तेरे टुकडे होंगे और बंदूक के बल पर क्रांति करने की बात कर रहे थे। भागवत ने कहा कि हम साधु -महात्माओं के साथ हैं। राम हमारे आदर्श पुरुष हैं। उनका स्मारक के रूप में राममंदिर बनना ही चाहिए। सरकार बिना किसी विवाद के एक कानून बनाकर राम मंदिर बनाना ही चाहिए। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे बुलाकर आज संघ ने छोटे बच्चों की तरफ हाथ बढ़ा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीब 35 साल पहले एक मैगजीन में काम कर रहे थे, तब एक छोटी बच्ची को बेचा जा रहा था और उस घटना के बाद उन्होंने बच्चों के लिए कार्य करने का विचार किया। इस दौरान दुनिया में बच्चों के लिए अच्छा माहौल नहीं रहा है। भारत में हमेशा बच्चों में भगवान के रूप में देखा जाता है। भारत में लगातार बच्चों के मुद्दों को लेकर ऊंचाइयां पर है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस का यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मशहूर गायक उस्ताद रशीद खान भी शामिल हुए हैं। उस्ताद रशीद खान भारतीय शास्त्रीय संगीत के कलाकार हैं। विजयादशमी के अवसर पर हर साल संघ मुख्यालय में पथ संचलन का आयोजित किया जाता रहा है।

Related Articles

Back to top button