ज्ञान भंडार

किसी व्यक्ति का अंगूठा देख कर जानिए उसका स्वभाव…

हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का बड़ा महत्व माना जाता हैं और लोग इस पर विश्वास भी बहुत करते हैं। सबसे ज्यादा ज्योतिष में हस्तरेखा को बढ़ावा दिया जाता हैं जो कि किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का परिचायक बनती हैं। इसी हस्तरेखा ज्ञान में अंगूठे का भी अपना विशेष महत्व होता हैं जो अपनेआप में कई राज लिए हुए होता हैं। जी हाँ, अंगूठे की बनावट से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह अंगूठे की मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाए।

– अगर हाथ खोलने पर अंगूठा पहली उंगुली से 90 डिग्री का कोण बनता है तो ऐसा व्यक्ति काफी समझदार और संतुलित होता है। वहीं अंगूठे का कोण 90 डिग्री से कम होता है व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है। 45 डिग्री से कम कोण होने पर व्यक्ति अपना हित साधने वाला रहता है। 90 डिग्री से ज्यादा अंगूठा खुलने पर किसी दूसरे के बहकावे में जल्दी आ जाता है।।

– लंबे, पतले और लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति बहुत ही भावुक और दूसरों के दुख-तकलीफ को अपना मानने वाला होता है। ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में स्वयं को ढालने वाले होते हैं।

– जिन व्यक्ति के दोनो अंगूठे लंबे और कठोर होते हैं वह व्यक्ति समझदार, चतुर, सतर्क, दृढ़ निश्चय और किसी अन्य के बहकावे में नहीं आने वाला होता है।

– अंगूठे दो हिस्सो में होता है। अंगूठे के ऊपरी वाला भाग व्यक्ति के इच्छा और नीचे वाला भाग तर्कशक्ति को बताता है। पहला हिस्सा बड़ा होने पर व्यक्ति की इच्छाएं बहुत प्रबल होती है और वाद-विवाद से दूर रहते हैं। वहीं दूसरा हिस्सा बड़ा होने पर व्यक्ति हर बात को तर्क की कसौटी पर कसता है।

– वहीं अगर अंगूठा जितना ज्यादा झुकने वाला होता है व्यक्ति उतना ही मिलनसार और नरम स्वभाव का होता है।

– जिन लोगों का छोटे अंगूठा होता है, वे लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है।

– चपटे अंगूठे वाले लोग निराशजनक स्वभाव वाले होते हैं। जबकि, जिन लोगों के अंगूठे अधिक चौड़े होते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

Related Articles

Back to top button