उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

कृषि मंत्री ने किया कृभको स्टाल का उदघाटन

manoj pandey_1लखनऊ। कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषि मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि खेती किसानी में कृभकों का सराहनीय योगदान है। आशा की जानी चाहिये कि कृभको आगे भी किसानों को उत्तम खेती के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा और किसानों को उपज का अधिक लाभ भी मिल सकेगा। कृषि मंत्री ने कृषि प्रदर्शनी मे कृभको स्टाल का उद्घाटन फीता काट कर किया । स्टाल में कृषि मंत्री का स्वागत डॉ0 सुरेन्द्र सिंह, उप महाप्रबन्धक विपणन,एन0पी0 शर्मा, मुख्य प्रबन्धक और डॉ0 अशोक परिहार, प्रबन्धक विपणन ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और माला पहनाकर किया। डॉ0 सुरेन्द्र सिंह ने कृषि मंत्री को उ0प्र0 में कृभको के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में कृभको किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ कम्पोस्ट, जैव उर्वरक, तरल जैव उर्वरक, नीम कोटेड यूरिया, गुणवत्ता युक्त उन्नत किस्म के बीज भी किसानों को उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक एन0पी0 शर्मा ने उ0प्र0 में कार्यरत कृभको की आठ बीज इकाइयों के बारे में बताया। उन्होंने कृभको हाइब्रिड बीज भी प्रदेश में सभी जनपदों के किसानों केा उपलब्ध कराने के लिए सचल बीज बिक्री वाहन के बारे में जानकारी दी। कृषि सेवा प्रबन्धक डॉ0 अशोक परिहार ने मंत्री को विभिन्न कृषक हितार्थ सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ0 परिहार ने किसानों को आधुनिक कृषि से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी के लिए कृभको के निःशुल्क कृषि साहित्य वितरण, मृदा परीक्षण अभियान, कृषक भारती सेवा केन्द्रों, फसल प्रदर्शन, प्रक्षेत्र दिवस, फसल विचार गोष्ठियॉं, किसान मेलों, सहकारी कार्यक्रम, इनकम जनरेशन कार्यक्रम, सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था, ट्रेनिंग कार्यक्रम, किसान सभायें, सामूहिक परिचर्चा इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि देवाशीष पांडा और कृषि निदेशक देवमित्र सिंह के साथ कृषि विभाग के सभी शीर्ष अधिकारियों ने कृभको स्टाल का निरीक्षण किया ।

 

Related Articles

Back to top button