दिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल अस्वस्थ, कार्यालय नहीं गए

keनई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब होने के कारण सोमवार को अपने कार्यालय नहीं गए। चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा ‘‘रविवार से 1०2 डिग्री बुखार है। दस्त जारी है। आज कार्यालय नहीं जा पाने का दुख है। सोमवार को कार्यालय जाना महत्वपूर्ण था। मैंने पानी के मसले पर घोषणा की योजना बनाई थी। ईश्वर ने बहुत गलत समय पर बीमार कर दिया।’’ उनके पारिवारिक चिकित्सक विपिन मित्तल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें डायरिया हो गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल बहुत बीमार हैं। अगर उनकी सेहत और खराब हुई तो चिकित्सक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाएंगे। विश्वास ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हालांकि अधिकारियों के संपर्क में हैं। केजरीवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह रविवार को अस्वस्थ थे और सुबह हवन में भी शामिल नहीं हो पाए जो उनके पिता गोविंद राम केजरीवाल ने आयोजित किया था। वह गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर रविवार को लोगों से मिले और उनकी शिकायतें सुनी। वह आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव से पूर्व किए गए वादे पर महत्वपूर्ण घोषणा के लिए सोमवार को दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय जाने वाले थे।

 

Related Articles

Back to top button