टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने जताया आभार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सन्देश साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री के इस शुभकामना संदेश पर आभार व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुबह से ही देश-विदेश से बधाई संदेश आ रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वशर्मा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button