टॉप न्यूज़फीचर्ड

केजरीवाल चार दिन गुजारेंगे पंजाब में,

AMRITSAR, INDIA - JULY 18: Aam Aadmi Party convener and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal before performing sewa by cleaning utensils in Langar Ghar of Golden Temple on July 18, 2016 in Amritsar, India. Kejriwal had come to the Golden Temple to apologize after his party did a goof up on cover page of Youth manifesto. (Photo by Gurpreet Singh/Hindustan Times via Getty Images)

नई दिल्‍ली। पंजाब में अभी विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन वहां पहली बार मैदान में उतरने जा रही आम आदमी पार्टी में कलह मची हुई है। पार्टी के दो सांसदों को पहले ही सस्‍पेंड किया जा चुका है, जबकि उनकी भरपाई के लिए नए लोगों की एंट्री मुश्‍किल हो रही है। सुच्‍चा सिंह छोटेपुर विवाद के बाद उसकी भरपाई के लिए जिनको पार्टी अपना समझ रही थी उन्‍होंने जोर का झटका दे दिया। केजरीवाल के मंत्री के सेक्‍स सीडी कांड ने रास्‍ता और कठिन कर दिया है।

ऐसे में अब ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद इस चुनावी आग पर पानी डालने पंजाब जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह 8 से 11 सितंबर तक पंजाब में रहेंगे। खासतौर पर वह अपने गढ़ यानी लोकसभा सीटों वाले क्षेत्र में घूमेंगे। कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। नए लोगों को शामिल करवाने की कोशिश करेंगे। अकालियों, भाजपा, कांग्रेस और भितरघातियों से निपटने का मंत्र देंगे। अभी पंजाब में न तो कोई कांग्रेस का बड़ा नेता गया है और न ही भाजपा का, लेकिन आम आदमी पार्टी का प्रमुख वहां पहुंच रहा है। ऐसा इसलिए है कि आप वहां एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

पंजाब में राजनीति की गहरी पैठ रखने वाले लोगों का कहना है कि सिद्धू के फ्रंट का तो केजरीवाल को झटका लगा ही है अब उसके दो सस्‍पेंड सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा भी एक नया मोर्चा खड़ा कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए जो हालात एक माह पहले तक थे अब वह वहां नहीं हैं। पंजाब में पार्टी के संयोजक सुच्‍चा सिंह छोटेपुर पर लगे आरोपों के बाद उन्‍हें पद से हटा कर नाराज कर दिया गया।

इसकी भरपाई के लिए आप को आशा थी कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान अर्जुन अवार्डी परगट सिंह पार्टी में आ जाएंगे, लेकिन दोनों ने उम्‍मीदों पर पानी फेर मुश्‍किल बढ़ा दी। ऐसे में अब पार्टी सुच्‍चा सिंह को मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। जानकार बताते हैं संजय सिंह उनसे मिल चुके हैं। इस यात्रा में केजरीवाल और सुच्‍चा सिंह की मुलाकात भी संभव है।

Related Articles

Back to top button