दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल पुलिस आयुक्त से मिले

bs1नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद ही दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी से मुलाकात की। केजरीवाल ने इस मुलाकात के बारे में हालांकि कोई विवरण नहीं दिया लेकिन बस्सी ने कहा कि दोनों ने ‘अपने विचार साझा किए।’ बस्सी ने कहा कि हम दोनों का लक्ष्य एक है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें रिपोर्ट नहीं कर सकती  क्योंकिराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होने के कारण दिल्ली का पुलिस महकमा केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में है।  

Related Articles

Back to top button