ज्ञान भंडार

कैब में दिया बच्चे को जन्म, कंपनी ने दिया 5 साल तक फ्री राइड्स का गिफ्ट

पुणे में एक महिला ने कार में बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, 2 अक्टूबर की सुबह कोंढवा की रहने वालीं ईश्वरी को अचानक पेट में दर्द उठा, उसी दौरान उनकी एक रिश्तेदार ने अस्पताल जाने के लिए ओला कैब बुलाई। कुछ मिनटों में ही कैब चालक यशवंत गलांडे वहां पहुंच गए। महिला को कैब में बिठाया गया और अस्पताल की तरफ निकल पड़े। महिला को कमला नेहरू अस्पताल ले जाना था, लेकिन रास्ते में महिला का दर्द बढ़ गया और महिला ने कैब में ही एक बेटे को जन्म दे दिया। इसके बाद ड्राइवर ने नवजात बच्चे और उसकी मां को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी देखभाल की और जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया।
वही ओला कंपनी ने अगले पांच सालों के लिए दोनों मां-बेटे के लिए गिफ्ट में फ्री राइड्स का एलान कर दिया। पिता बने रमेश विश्वकर्मा एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्‍होंने बताया, मेरी पत्नी की संभावित डिलीवरी डेट 24 अक्टूबर थी। मगर 2 अक्टूबर को देर रात से उसे तेज दर्द शुरू हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने जन्म ले लिया। ओला कंपनी की फ्री सर्विस बच्चे के नाम से कूपन द्वारा ली जा सकेगी। कैब कंपनी की इस घोषणा के बाद महिला बहुत उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button