BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

कोच्चि नेवी बेस में हेलीकॉप्टर का हैंगर टूटने से 2 नौसैनिकों की मौत


नई दिल्ली : कोच्‍चि नेवी बेस पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर हेलिकॉप्‍टरों को रखने के लिए बने हैंगर का दरवाजा टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से नौसेना के 2 नाविकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस संबंध में नौसेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह हादसा उस समय हुआ है, जिस समय हेलीकॉप्टर का हैंगर अचानक टूट गया। इस दौरान नौसेनिक रस्सी के जरिए जमीन पर उतर रहे थे और हैंगर टूटते ही नौसैनिक जमीन पर गिर गए, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नौसैनिकों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

नौसेना सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर का स्लाइडिंग दरवाजा टूटकर नौसैनिकों के ऊपर गिर गया और इस घटना में उन्हें गंभीर आंतरिक चोटे आईं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रक्षा मंत्रालय ने भी दो जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है। मृतकों की पहचान नवीन और अजित के तौर पर हुई है।

Related Articles

Back to top button