राजनीति

कोलारस में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं में मूंछ और पूंछ के बाल जितना अंतर

शिवपुरी। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा अौर कांग्रेस नेताअों की तुलना करने में अभद्र भाषा का प्रयोग किए। उन्होंने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेताओं में उतना ही अंतर है, जितना मूंछ और पूंछ के बाल में होता है। ज्ञात हो कि शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास रही हैं। भाजपा इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। कोलारस में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं में मूंछ और पूंछ के बाल जितना अंतर

कांग्रेस ने पीएम से मांगा स्पष्टीकरण

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के ‘मूछ-पूछ’ वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि समझ में नहीं आता कि भाजपा के अनुभवी लोग ऐसा बोल रहे हैं। इससे संसद के सदस्यों की छवि खराब होती है। पीएम को कम से कम इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

भाजपा सत्ता को साध्य नही, जनसेवा का माध्यम मानती है

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सत्ता को साध्य नहीं अपितु साधन मानती है यह साधन महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीब- दलित के उत्थान, किसानों को सुविधा, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार से देश को परम वैभव तक पहुंचाने का साधन है। कोलारस के उपचुनाव को उपचुनाव नहीं मानिए, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए एक पड़ाव है लेकिन पड़ाव पर भी विजय प्राप्त करना मंजिल प्राप्त करने का हिस्सा है। मतदान केंद्र के प्रभारी अपना मतदान केंद्र जीतकर देश मे अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा की सरकार बनाए। 

2019 में भाजपा 300 लोकसभा सीट जीतेगी

तोमर ने कहा कि अप्रैल में कर्नाटक, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा में चुनाव है उसके उपरांत नवंबर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी चुनाव जीत का परचम फहराकर मई 2019 में भाजपा के 300 लोकसभा सीट के साथ पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनना है। हम सब पंडित दीनदयाल जी के अनुयायी है किसी ने 70 साल में महिलाओं की चिंता नही की पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने महिलाओं की चिंता की जिसमे सम्पन्न लोगों से आग्रह किया सब्सिडी छोड़ी आज भाजपा का लक्ष्य है कि मार्च तक 5 करोड़ महिलाओं को उज्जावला योजना के तहत गैस चूल्हा मिलेगा।

2022 तक भारत के हर ग्रामीण को पक्का मकान 

2022 तक भारत के हर ग्रामीण को पक्का मकान होगा जिसमें शौभाग्य योजना के द्वारा बिजली भी होगी, स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से करोड़ों युवा को रोजगार, प्रधानमंत्री फसल बीमा के माध्यम से किसानों को सुरक्षा देने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है। 

 

Related Articles

Back to top button