जीवनशैली
क्या आप भी गाढ़ा करना चाहती हैं अपनी मेहंदी का रंग, तो अपनाये ये 4 दमदार नुस्खे

मेहंदी लगाना न केवल सोलह श्रृंगार में से एक है, बल्कि इसे शुभ शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। मेहंदी लगाने का शौक किसे नहीं होता। लेकिन हाथों में मेहंदी तभी खूबसूरत लगती है, जब उसका रंग गहरा हो और यह सही से रची हो। इस करवा चौथ हम आपको बताएंगे कि आप अपनी मेंहदी को कैसे गाढ़ा रचा सकती हैं।
जुकाम में काम आने वाली विक्स भी बहुत मदद करेगी। मेहंदी को 10 से 12 घंटे लगाने के बाद हटा दें और फिर ऊपर से विक्स लगाएं। इससे भी मेहंदी का रंग गाढ़ा होगा।मेहंदी सूख जाने पर लौंग का धुंआ लेने से भी गहरी चढ़ती है। 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करें। जब धुंआ आने लगे तो हाथों को ऊपर रखें। धुएं की वजह से रंग गहरा होगा।
नींबू और चीनी का घोल बना लें। मेहंदी लगाने के बाद जब सूख जाए तो इस घोल को रूई की मदद से मेहंदी के ऊपर लगाएं। इस प्रयोग से मेहंदी गहरी चढ़ेगी। साथ ही हाथों का रंग भी निखरेगा।
नींबू और चीनी का घोल बना लें। मेंहदी लगाने के बाद जब सूख जाए तो इस घोल को रूई की मदद से मेंहदी के ऊपर लगाएं। इस प्रयोग से मेंहदी गहरी चढ़ेगी। ये सबसे कारगर उपाय है।



